दाेपहर में बादल छाने से थमी पारे की चाल... 39.70 पहुंचा तापमान

लगातार चाैथे दिन शहर में दिन के तापमान में इजाफा हुआ। दिन का तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 0.5 डिग्री की बढ़ाेतरी हुई। माैसम वैज्ञानिकाें का कहना है कि यदि दाेपहर 2 बजे बादल नहीं छाए हाेते ताे अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता था। हालांकि सुबह 5:30 से दाेपहर 11 :30 बजे तक ही तापमान 13.6 डिग्री बढ़ चुका था। रात का तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में तपिश और बढ़ेगी। मंगलवार को दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है। तीन दिन बाद मौसम बदलने से राहत मिल सकती है।


25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा


माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि दक्षिण कर्नाटक से लेकर दक्षिण पश्चिम मप्र तक ट्रफ लाइन बनी है। इससे अाई थाेड़ी नमी के कारण दाेपहर में बादल छाए। इस वजह से ही कुछ देर के लिए पारे की चाल धीमी हाे गई थी। दिन में 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। इस वजह से भी तापमान ज्यादा नहीं बढ़ सका।


Popular posts
वनप्लस ने लॉन्च किए 3800 रु. कीमत के बुलेट्स वायरलेस Z हेडफोन, 10 मिनट चार्ज कर 10 घंटे गाने सुन सकेंगे
Image
कोरोनावायरस के मरीजों को दिया गया एचआईवी ड्रग, रिसर्च में भी इसके फायदों की पुष्टि हुई; वुहान में मरीजों को दी गई थी
लगातार चाैथे दिन शहर में दिन के तापमान में इजाफा हुआ। दिन का तापमान सामान्य से 1 डिग्री ज्यादा 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसमें 0.5 डिग्री की बढ़ाेतरी हुई। माैसम वैज्ञानिकाें का कहना है कि यदि दाेपहर 2 बजे बादल नहीं छाए हाेते ताे अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच सकता था। हालांकि सुबह 5:30 से दाेपहर 11 :30 बजे तक ही तापमान 13.6 डिग्री बढ़ चुका था। रात का तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह भी सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी दिनों में तपिश और बढ़ेगी। मंगलवार को दिन का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है। तीन दिन बाद मौसम बदलने से राहत मिल सकती है। 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा माैसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि दक्षिण कर्नाटक से लेकर दक्षिण पश्चिम मप्र तक ट्रफ लाइन बनी है। इससे अाई थाेड़ी नमी के कारण दाेपहर में बादल छाए। इस वजह से ही कुछ देर के लिए पारे की चाल धीमी हाे गई थी। दिन में 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली। इस वजह से भी तापमान ज्यादा नहीं बढ़ सका।
वनप्लस 8 सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च; शुरुआती कीमत 53 हजार रुपए, वनप्लस 8 प्रो कंपनी का पहला स्मार्टफोन जिसमें चार रियर कैमरे मिलेंगे